{"_id":"5a2176e24f1c1ba12d8b5e1f","slug":"101512142562-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के दूसरे सत्र के बैठने पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के दूसरे सत्र के बैठने पर संशय
Updated Fri, 01 Dec 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
chamba hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवीण कुमार
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस के दूसरे सेशन के बैठने पर संशय गहरा रहा है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने हाल ही में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इसमें टीम ने दूसरे सत्र के बैठने से पहले कॉलेज में पांच विभाग शुरू करने का निर्देश दिया है। अगर कॉलेज विभाग शुरू नहीं कर पाया तो फिर सेशन बैठाने की अनुमति एमसीआई की ओर से नहीं मिल पाएगा। ये विभाग फार्माकोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन, कम्युनिटी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी और पैथोलॉजी हैं। अभी ये विभाग कॉलेज में कार्यरत नहीं हैं। कॉलेज में दूसरा सत्र अगले साल जुलाई-अगस्त में शुरू होगा।
मेडिकल कॉलेज चंबा का कुछ माह पूर्व एमसीआई टीम ने निरीक्षण किया था। इस दौरान मेडिकल कॉलेज चंबा में फार्माकोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन, कम्युनिटी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी और पैथोलॉजी विभाग का अभाव पाया गया था। एमसीआई की टीम ने मेडिकल कॉलेज चंबा प्रबंधन को प्राथमिकता के आधार पर इन खामियों को दूर करने बारे निर्देशित किया था। अब एमसीआई की टीम दोबारा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
इस दौरान मेडिकल कॉलेज की खामियों की जांच करेगी। संतुष्ट होने के बाद ही एमसीआई की टीम एमबीबीएस का दूसरा सेशन शुरू करने की अनुमति देगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एमसीआई द्वारा जताई आपत्तियों को पूरा करने में जुट गया है। प्रबंधन का दावा है कि एमसीआई के चंबा दौरे से पहले सभी आपत्तियों को पूरा कर लिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज का दूसरा सेशन जुलाई-अगस्त में शुरू होगा।
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में पांच विभाग अभी तक नहीं बने हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में होना अनिवार्य है। इन विभागों के बिना कोई भी मेडिकल कॉलेज नहीं चल सकता।
...
दूर की जाएंगी सभी खामियां : अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि एमसीआई ने एमबीबीएस के दूसरे सेशन को लेकर जो पांच आपत्तियां जताई हैं उन्हें शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इन आपत्तियों को पूरा करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन जीतोड़ मेहनत कर रहा है ताकि एमबीबीएस का दूसरा सेशन आरंभ होने में किसी प्रकार की परेशानी सामने न आए।