{"_id":"664a2c008a03746e920154fb","slug":"100-meter-road-width-work-pending-on-chamba-tisa-road-chamba-news-c-88-1-ssml1004-125284-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर 100 मीटर सड़क की चौड़ाई का काम लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर 100 मीटर सड़क की चौड़ाई का काम लटका
Sun, 19 May 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 19 May 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
तीसा/ नकरोड़। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर सेरी गांव के समीप 100 मीटर सड़क की चौड़ाई का काम अधूरा पड़ा है।
इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। प्रबुद्धजनों ने कहा कि मार्ग संकीर्ण होने के कारण अब तक एक दर्जन हादसे हो चुके हैं। इनमें करीब दो दर्जन लोग चोटिल हुए हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्राथमिकता के आधार पर मार्ग पर शेष बचे सड़क के हिस्से को चौड़ा करने की मांग की है।
अमित कुमार, कपिल कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार, हरीश कुमार, दलीप कुमार, किरपा राम, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार और नरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2018-2019 में कॉलोनी मोड़ तक करीब 14 किलोमीटर सड़क की चौड़ाई का कार्य सौंपा गया था। नकरोड़ से कॉलोनी मोड़ तक सड़क की चौड़ाई और टारिंग का अन्य कार्य पूरा हो चुका है। सेरी गांव से 100 मीटर आगे सड़क की चौड़ाई का काम अधर मेंं लटका है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव बिष्ट ने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से जमीन न देने से कार्य अधर में लटका है। कार्य करवाने को लेकर प्रयास जारी हैं। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
--