फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   10 thousands trouist came in chamba

डलहौजी और खज्जियार नए साल का जश्न मनाने पहुंचे 10 हजार सैलानी

Thu, 31 Dec 2020 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
10 thousands trouist came in chamba
डलहौजी में आवाजाही करते पर्यटक। - फोटो : Chamba
चंबा। नववर्ष 2021 का जश्न मनाने के लिए डलहौजी, खज्जियार समेत चंबा में देश-विदेश से 10 हजार सैलानी पहुंच गए हैं और साथ ही पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। हालत यह है कि पर्यटन स्थलों के होटल पूरी तरह से पैक हो गए हैं। हालांकि कोविड-19 की गाइडलाइन को देखते हुए होटल कारोबारियों ने इस बार बड़ा सेलिब्रेशन नहीं मनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इसके तहत डलहौजी में इस बार न्यू ईयर क्वीन भी नहीं चुनी जाएगी। हालांकि, क्रिसमस में बड़ी पर्यटकों की भीड़ ने शासन-प्रशासन के हाथ-पांव जरूर फुला दिए थे। ऐसे में अब नववर्ष के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने पूरी तैयारियां कर दी है। पुलिस विभाग ने जश्न के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए जवानों की तैनाती कर दी है। इसके लिए डलहौजी और खज्जियार में स्थानीय पुलिस के अलावा 100 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में पहली मर्तबा सादे तौर पर ही नववर्ष का जश्न मनाने की तैयारी है। पर्यटन नगरी डलहौजी की बात की जाए तो यहां पर सभी होटल जैम पैक हो चुके हैं। हालांकि, होटल व्यवसायिओं को किराये पर दिए जाने वाले कमरों में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जा रही है। उपमंडलीय अधिकारी से मिली अनुमति पर ही 50 लोगों तक ही नववर्ष के जश्न में शामिल होने की अनुमति रहेगी। प्रशासन ने होटलों को केवल बोन फायर की ही अनुमति दी है। हालांकि, इससे पूर्व डलहौजी के नामी होटलों में बोन फायर, मिस क्वीन, मिस्टर क्वीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पर्यटन नगरी खज्जियार के होटल रॉयल रेजींडेंसी के प्रबंधक विक्रम नरूला, मिनी स्विस के प्रबंधक सुरजीत कुमार, सरकारी होटल देवदार के प्रबंधक विकास दत्ता, सन शाइनिंग स्टार के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि होटल करीब-करीब फुल हो चुके हैं। लेकिन, कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए डीजे की धुनों पर ही पर्यटक नाच कर नववर्ष का जश्न मना सकते हैं।

इसके लिए बाकायदा उन्होंने अनुमति ले ली है। इसके अलावा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। वहीं, होटल एसोसिएशन चंबा के प्रधान केके महाजन ने बताया कि जिला मुख्यालय के होटलों में इस बार नववर्ष का जश्न सादे तौर पर ही मनाया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते ही इस प्रकार का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed