{"_id":"673491d2f955d0cff10afbf3","slug":"chamba-tyre-separated-from-the-hrtc-bus-35-passengers-narrowly-escaped-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अचानक खुले एचआरटीसी बस के टायर, बाल-बाल बची 35 सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अचानक खुले एचआरटीसी बस के टायर, बाल-बाल बची 35 सवारियां
Wed, 13 Nov 2024 05:18 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, होली (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, होली (चंबा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 13 Nov 2024 05:18 PM IST
सार
होली से चंबा की तरफ आ रही एचआरटीसी बस के पिछले टायर निकलकर अलग हो गए। ऐसे में 35 सवारियों की जान बाल-बाल बची। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
होली से चंबा की तरफ आ रही एचआरटीसी बस की आधे रास्ते टयूब टूट गई। टयूब टूटने से बस के पिछले टायर निकलकर अलग हो गए। ऐसे में 35 सवारियां बाल-बाल बची। चालक ने अपनी सूझबूझ दिखाकर बस को ब्रेक लगा कर रोक दिया। जांघी के पास बड़ा हादसा होने से टला है। ऐसे में बस में बैठी सवारियां घबरा गई।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सड़क के नीचे गहरी खाई थी। ऐसे में बस अगर जरा सी पलटती तो नीचे खाई में गिर जाती और बड़ा हादसा हो सकता था। हैरानी की बात तो यह है कि बसों की कमी के चलते चंबा डिपो से दूसरी बस नहीं भेजी गई। ऐसे में सवारियां किसी जुगाड़ या फिर पैदल ही अपने गंत्वयों तक पहुंच पाई हैं।
विज्ञापन