फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Boxing showdown on the Ridge: Boxers from six countries to participate; Governor to inaugurate the event.

Shimla: रिज पर होगी बॉक्सिंग की जंग, 6 देशों के बॉक्सर लेंगे हिस्सा, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

Fri, 05 Jun 2026 09:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 09:16 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर 23 जून को मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 

विज्ञापन
Boxing showdown on the Ridge: Boxers from six countries to participate; Governor to inaugurate the event.
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर 23 जून को मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित की जाएगी। इसमें भारत सहित छह देशों के मुक्केबाज में बॉक्सिंग की जंग होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल करेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन वीरभद्र सिंह फाउंडेशन करेगी। फाउंडेशन के अध्यक्ष और सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 जून को वीरभद्र सिंह की जयंती पर कई कार्यक्रम होंगे। इनमें खेल, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन शामिल हैं। एक दिवसीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता इन्हीं कार्यक्रमों का हिस्सा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह हिमाचल के कद्दावर नेता थे। उन्होंने छह बार मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा की।

विज्ञापन

Trending Videos

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि जयंती पर चिकित्सा जांच शिविर भी लगेंगे। कई अन्य सेवार्थ कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। खेल को बढ़ावा देना इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है। यह युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में भारत के अलावा 5 मध्य एशियाई देश श्रीलंका, नेपाल, युगांडा, उज्बेकिस्तान और रूस के मुक्केबाज भाग लेंगे। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल संबंधों को मजबूत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्तीफा क्यों दिया, भारती से करुंगा बात : विक्रमादित्य

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज भारती के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह इस मामले को लेकर नीरज भारती से बात करेंगे। जानने का प्रयास करेंगे कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया। विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहे हैं। किसी भी परिवार में मतभेद या असहमति पैदा हो जाती है, लेकिन उन्हें बातचीत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है। इस मामले का भी बातचीत के जरिये समाधान निकाला जाएगा।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की अनदेखी का मुद्दा पहले भी उठाया : प्रतिभा

हिमाचल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखा का मुद्दा वह पहले भी उठाती रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान रहा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही पार्टी सत्ता में आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed