फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Youth dies in accident, two youth injured

हादसे में युवक की मौत, दो युवक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, two youth injured
हादसे में मौत
बिलासपुर/केमरी/खजुरिया। ससुराल से चचेरे भाई के साथ बाइक से लौट रहे युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे हादसे में एक बिजलीकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी बसंतपुर निवासी राजपाल (21) रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंगापुर बहांपुर स्थित ससुराल से घर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर उनका चचेरा भाई सत्यवीर भी बैठा था। अनवरिया रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। बाद में लोगों ने दोनों को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में कर लिया। परिजन भी विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल सत्यवीर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राजपाल की 26 जून को शादी हुई थी। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। अशोक नगर बिजलीघर के कर्मचारी पंकज भास्कर सोमवार को बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके कारण वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed