{"_id":"603e80738ebc3ee61f05880d","slug":"youth-congress-took-out-a-rally-against-inflation-bilaspur-news-sml3628057126","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने निकाली रोष रैली
विज्ञापन
बिलासपुर में धरने के दौरान कोविड नियमों की अवहेलना करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। युवा कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ मंगलवार को रोष रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व युवा कांग्रेस की अहम बैठक इंदिरा भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस सचिव एवं प्रदेश प्रभारी दामन बाजवां और प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने की। बैठक में प्रदेश प्रभारी ने संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को टिप्स दिए।
इस मौके पर दामन बाजवां ने कहा कि पेट्रोल, डीजल की कीमतें आयदिन बढ़ रही हैं। इससे लोगों के ऊपर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि फरवरी महीने में ही रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। फरवरी माह में रसोई गैस के दाम 100 रुपये बढ़ गए हैं जो आज तक के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। इस मौके पर ईशान ओहरी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल ओर गैस सिलिंडर के दाम बढ़ रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा मई 2020 में जनता के खातों में गैस की सब्सिडी तक नहीं आई है जोकि एक बहुत बड़ा घोटाला है। कहा कि जल्द पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर के दामों में कटौती की जाए अन्यथा युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन चलाएगी। निगम भंडारी ने कहा कि अगर सरकार का यही रवैया रहा तो हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने से पीछे नहीं हटेगी। धरना प्रदर्शन के बाद युवाओं ने एसी टू डीसी सिद्धार्थ आचार्य के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
इनसेट...
प्रदर्शन में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां
युवा कांग्रेस की रैली के दौरान मास्क लगाना और सामाजिक दूरी के पालन की पूरी तरह धज्जियां उड़ाई गई। वहीं, न ही किसी का चालान काटा गया और न ही कोई नियम का पालन करने की हिदायत पुलिस ने दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।