फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Your court is a lovely decoration, Bhavani, people dance to the offering.

Bilaspur News: प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी भेंट पर झूमे लोग

Sun, 24 Dec 2023 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Your court is a lovely decoration, Bhavani, people dance to the offering.
- पडयालग के डोहरु गांव में 19वें देवी जागरण का आयोजन
विज्ञापन

-पटियाला के कलाकारों ने निकाली भव्य झांकियां

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं के तहत पडयालग पंचायत के डोहरु गांव में हर साल की तरह 10वें देवी जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में पटियाला म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी भेंट गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।

जागरण की शुरुआत गायक राजकुमार पटियाल ने गणेश वंदना तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश से की। इसके उन्होंने प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, कांगड़े दा टिल्ला, शेरावालिये मां तेरियां उड्डीका, कुत्थु जमया कृष्णा कुत्थु लेया अबतार आदि भेंट गाकर पंडाल को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद गायक मदन पटियाल ने उड़े-उड़े बजरंग बली, तू दाती अस्सी मांगते तेरे, नचो गाओ भक्तों आज है जगराता आदि भेंट गाकर लोगों को खूब नचाया। गायक निजाम खान ने भी हिंदी और पहाड़ी भजनों से खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान कलाकारों की ओर से बाबा बालक नाथ, शिव पार्वती, राधा-कृष्ण, मां शेरांवाली की मनमोहक झांकियां भी निकाली गई। बता दें कि क्षेत्र के लोग आपस में मिलकर जनकल्याण और सर्व सुख की कामना करते हुए हर साल इस जागरण का आयोजन करवाते आ रहे हैं। जागरण से पहले अटूट भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके जागरण में कमेटी प्रधान राकेश, कृष्ण चंद, बीरबल सिंह, कृष्ण सिंह, बबली, अकलेश, कुलदीप, जगदीश और होशियार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed