{"_id":"65e5b81d548655a16507f032","slug":"young-men-and-women-made-aware-to-vote-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-114021-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: युवक-युवतियों को मतदान करने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: युवक-युवतियों को मतदान करने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
धार-टटोह में चलाया युवा मतदाता जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नेहरू युवा केंद्र संगठन बिलासपुर ने शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह के सदस्यों ने ग्राम पंचायत धार-टटोह में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए युवा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में पहली बार वोट डालने वाले युवक-युवतियों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। युवक मंडल कवाली टटोह के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने कहा कि अप्रैल-मई 2024 में लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर संसद के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। अभियान में प्रत्येक मतदाता को वोट करने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपना योगदान देने, गांव, शहर और अपने आसपास के मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में युवाओं के लिए रस्साकशी, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता कराई गईं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान सुंदर चौहान, वार्ड सदस्य मंजूषा ठाकुर सहित अन्य महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करवाने का संकल्प लिया।