Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Yashanpreet helped the team secure a bronze medal in the Kabaddi championship.

Bilaspur News: कबड्डी चैंपियनशिप में यशनप्रीत ने टीम को दिलाया कांस्य पदक

Sat, 07 Nov 2026 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 05:29 AM IST
विज्ञापन
Yashanpreet helped the team secure a bronze medal in the Kabaddi championship.
कोच के साथ साई हॉस्टल के खिलाड़ी यशनप्रीत सिंह। - स्रोत: जागरूक पाठक
बिलासपुर। बिहार के पटना में एक से चार नवंबर तक हुई 52वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) हॉस्टल बिलासपुर के खिलाड़ी यशनप्रीत सिंह ने साई की टीम को कांस्य पदक दिलाया है। प्रतियोगिता में देशभर की टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां यशनप्रीत ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

मूल रूप से ऊना जिले के रहने वाले यशनप्रीत वर्तमान में साई के बिलासपुर हॉस्टल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। साई बिलासपुर हॉस्टल के प्रभारी विजय नेगी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खिलाड़ी का पदक जीतना संस्थान के लिए गर्व की बात है, जिससे अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

जुखाला क्षेत्र से संबंध रखने वाले यशनप्रीत के कोच पंकज शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यशनप्रीत ने प्रतियोगिता में मेहनत और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी तरह प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed