फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Wrestling and Kabaddi players honored on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर कुश्ती और कबड्डी के खिलाड़ियों का सम्मान

Mon, 16 Aug 2021 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Wrestling and Kabaddi players honored on Independence Day
स्वतंत्रता समारोह के दौरान मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर पुलिस बल, होमगार्ड, नेवल विंग की मार्च पास्ट - फोटो : BILASPUR
झंडूता/जुखाला/बरठीं/बिलासपुर। जिलास्तरीय 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आदर्श रावमापा (छात्र) के मैदान में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए जगदीश कुमार को कुश्ती, राजेंद्र कौर और करुणा को कबड्डी के लिए नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। इस मौके पर मार्चपास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वालों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रीनयना देवी के विधायक राम लाल ठाकुर, झंडूता के जेआर कटवाल, सदर सुभाष ठाकुर, उपायुक्त पंकज राय, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा सहित स्वतंत्रता सेनानी और अन्य उपस्थित रहे। इससे पूर्व उन्होंने आजादी के अृमत महोत्सव के संदर्भ में शपथ दिलाई और चंगर स्थित शहीद स्मारक में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, जिलास्तरीय 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला न्यायालय बिलासपुर के प्रांगण में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला और सत्र न्यायाधीश दविंदर कुमार ने ध्वजारोहण किया और पुलिस बल की सलामी ली। वहीं, रावमापा चांदपुर में भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पाठशाला परिसर में प्रधानाचार्य रणजीत कुमार कपिल ने झंडा फहराया। इस अवसर पर डीपीई कपिल देव, पीईटी शिव कुमार अन्य स्टाफ के लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विकासखंड झंडूता की समस्त पंचायतों और विभिन्न संस्थाओं ने 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। बड़गांव में पंचायत के प्रधान निक्कू राम ने तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन किया। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खबडी देवी माता मंदिर घंडीर के महंत बाबा रुपेशवर गिरी ने झंडा फहराया। इस मौके पर उन्होंने भंडारे का भी आयोजन किया। बड़गांव में आशावर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों को स्मृतिचिह्न देकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर झंडूता बार के वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वजीत सिंह, दलजीत कटवाल, नरेंद्र शर्मा, मनोज चंदेल सहित अन्य अधिवक्ताओं और कर्मचारी वर्ग ने भाग लिया। सिविल जज जितेंद्र कुमार ने उपस्थित जनसमूह शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

वहीं, राजकीय महाविद्यालय जुखाला में आजादी की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों और कॉलेज के विद्यार्थियों ने वर्चुअल माध्यम से आजादी के जश्न को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में देश भक्ति कविता पर आरती, सरला, नेहा, विकास, कोमल शर्मा ने शोभनीय प्रस्तुतियां दी। बीए द्वितीय नरेश कुमार ने हर कर्म अपना करेंगे, बीएससी तृतीय की सारिका ने तेरी मिट्टी में मिल जावां, अंजना बीए तृतीय स्वर्ग से सुंदर मेरा देश, नेहा बीएससी तृतीय वतन वतन, मेरे वतन पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य अंजू वाला शर्मा ने सबको संबोधित किया। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता सुशीला शर्मा, बूथ अध्यक्ष जय पाल भारद्वाज और पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत पंजगाई और रावमापा पंजगाई एसएमसी प्रधान सुशील शर्मा ने पंजगाई में तिरंगा झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed