फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   World Red Cross Day, Bilaspur, Ghumarwin, Blood Donation Camp

स्वैच्छिक व सामाजिक संस्थाओं में वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता अत्यधिक होना गौरव की बात : उपायुक्त

Wed, 08 May 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
World Red Cross Day, Bilaspur, Ghumarwin, Blood Donation Camp
-विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सामाजिक संस्थाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समाज में मानवता को जीवंत बनाए रखने के लिए जिले में अनेक स्वैच्छिक और समाजसेवी संस्थाएं अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान कर रही हैं। अध्यक्ष रेडक्रॉस समिति एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बचत भवन में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिले में कार्यरत अधिकतर स्वैच्छिक और सामाजिक संस्थाओं में वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता अत्यधिक है, जो हमारे लिए गौरव की बात है। वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता से जहां उनके जीवन भर के अनुभवों का लाभ मिलता है, वहीं कार्य करने के लिए प्रेरणा भी प्राप्त होती है। समाज की व्यस्तता के साथ सामाजिक चेतना और सहयोग के लिए कार्य करना अपने-आप में अत्यंत प्रेरणादायक और सराहनीय है। ऐसे कार्य करने वालों के प्रति समाज को कृतज्ञ होना चाहिए। उपायुक्त ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने जिले में दिव्यांगजनों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए, जिसमें 275 दिव्यांगों को आवश्यकता अनुरूप सहायक उपकरण प्रदान किए गए। 11 स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल जागरूकता ट्रेनिंग कैंप और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए, जिसमें लगभग 350 वरिष्ठ नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। समिति ने सेंट जॉन एंबुलेंस के सहयोग से फर्स्ट एड ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया। सोसायटी में 394 स्वयंसेवी सदस्य, 340 रेडक्रॉस लाइफटाइम सदस्य, सात रेडक्रॉस पेटर्न, दो रेडक्रॉस वाइस पैटर्न संबद्ध है।
उपायुक्त ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी किया। इस दौरान कहा कि रक्तदान व्यक्ति का समाज कल्याण के लिए किया वह पुनीत कार्य है, जो दूसरे को जीवन प्रदान करता है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने कहा कि हमारा समाज बहुत ही चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसमें बढ़ता नशा, बदलते समय के साथ बुजुर्गों की समस्याएं और उनकी अनदेखी शामिल है। हमें इस दिशा में अपना सहयोग देना चाहिए ताकि युवाओं को रचनात्मक कार्यों की ओर मोड़ा जा सके और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की रक्षा की जा सके। उन्होंने समाज सेवा करने वाली लगभग 47 स्वैच्छिक व सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया। इसमें मुक्तिधाम, मां दुर्गा लंगर ट्रस्ट, दिव्यांग कल्याण संघ बिलासपुर, श्री सत्य साईं सेवा ऑर्गेनाइजेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, मानव सेवा संस्थान, पीपल फाउंडेशन, हिमालय वेलफेयर फाउंडेशन, संत निरंकारी मंडल ब्रांच बिलासपुर, नेहरू युवक मंडल धार टटोह, अपराजिता बाल आश्रम भगेड़, बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण समिति, नवदुर्गा संकीर्तन मंडल, अखंड गायत्री परिवार बिलासपुर, व्यास रक्तदाता समिति, नेहा मानव सेवा समिति, बिलासपुर सीनियर सिटीजन समेत कई अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

100 से ज्यादा बार रक्तदान करने वाले किए सम्मानित
100 बार से अधिक रक्तदान कर चुके रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें सुशील पुंडीर, कमलेंद्र कश्यप, प्रदीप कालिया, करण चंदेल और राकेश पाठक शामिल रहे। इसके अतिरिक्त रक्तदान आयोजन में सहयोग देने वाले सहायक मनोज, किशोर मेहता, स्टाफ नर्स कल्पना को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर प्रवीण चौधरी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग हरीश मिश्रा जिला सचिव रेडक्रॉस अमित कुमार भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed