फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   World Hepatitis Day observed at Civil Hospital Markand.

Bilaspur News: नागरिक अस्पताल मारकंड में मनाया विश्व हेपेटाइटिस दिवस

Wed, 29 Jul 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
World Hepatitis Day observed at Civil Hospital Markand.
सीएच मारकंड में वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित आशा कार्यकर्ता व अन्य। स्र
स्वास्थ्य विभाग ने हेपेटाइटिस के कारण, बचाव और उपचार की दी जानकारी
विज्ञापन

टीकाकरण के महत्व पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। नागरिक अस्पताल मारकंड में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सदर ब्लॉक मारकंड के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनंत के दिशा-निर्देशों पर किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को हेपेटाइटिस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षक मस्त राम ने बताया कि इस वर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम हेपेटाइटिस के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने और जागरूकता बढ़ाने पर आधारित है। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लिवर के ऊतकों में सूजन आ जाती है। यह बीमारी दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग संक्रमण की जानकारी के अभाव में समय पर उपचार नहीं करवा पाते हैं। इसी कारण हर वर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वायरल हेपेटाइटिस के प्रति लोगों को जागरूक करना और जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई इसके प्रमुख प्रकार हैं। हेपेटाइटिस ए और ई दूषित भोजन और पानी के सेवन से फैलते हैं, जबकि हेपेटाइटिस बी, सी और डी संक्रमित रक्त और शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैल सकते हैं। इसके अलावा असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुइयों का इस्तेमाल और मां से बच्चे में संक्रमण का पहुंचना भी इसके प्रमुख कारण हैं। स्वास्थ्य शिक्षक ने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सभी नवजात बच्चों को हेपेटाइटिस बी से बचाव के लिए टीका लगाया जाता है। उन्होंने लोगों से समय पर जांच करवाने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. बारूक एस. ब्लमबर्ग के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस की खोज में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और इसके परीक्षण व वैक्सीन के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed