{"_id":"66d7018e609fb9761c098957","slug":"won-in-wrestling-won-in-wrestling-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-122657-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पनोह गुग्गा मेला दंगल के विजेता बने मंडी के मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पनोह गुग्गा मेला दंगल के विजेता बने मंडी के मुकेश
विज्ञापन
फोरलेन के आसपास नशे का कारोबार तेजी से फैलना चिंता का विषय : गौरव
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले मेले न केवल लोगों का मनोरंजन करते हैं, बल्कि यह संस्कृति का संरक्षण भी करते हैं। वहीं यह नशे से दूर रहने का भी एक साधन हैं। ग्राम पंचायत पनोह स्थित गुग्गा मेला के समापन में पहुंचे युवा कांग्रेसी नेता एवं जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने यह बात कही।
मेले के समापन पर दंगल का आयोजन किया गया। पहलवान सिद्धार्थ, पवन, ओंकार, मुकेश ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मंडी के मुकेश विजेता व जम्मू के ओंकार उपविजेता रहे। गौरव शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां नशे पर रोकथाम लगती है, वहीं बच्चों में कुछ करने का जज्बा पैदा होता है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि नेरचौक-किरतपुर फोरलेन के आसपास संबंधित पंचायतों में नशे का कारोबार भी कुछ वर्ष से तेजी से फैला है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि नशे को रोकने के लिए आगे आएं।
गौरव शर्मा ने गुग्गा परिसर को और बेहतर बनाने के लिए 80 हजार रुपये की राशि व कमेटी को 5,100 रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पनोह प्रधान शर्मिला ठाकुर, उपप्रधान बेसरीया राम संधू , पूर्व प्रधान कुलजीत ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य इंदिरा देवी, रोहिण पंचायत प्रधान देवराज सहित अनेक ग्रामीणों उपस्थित रहे।