फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women-run food van on the four-lane highway; now they will boost their earnings through their skills.

Bilaspur News: फोरलेन पर महिलाओं की फूड वैन, अब अपने हुनर से बढ़ाएंगी कमाई

Sun, 06 Sep 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Women-run food van on the four-lane highway; now they will boost their earnings through their skills.
उपायुक्त राहुल कुमार ने किया शुभारंभ, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिला कारोबार का नया ठिकाना
विज्ञापन

दो स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं बेचेंगी स्थानीय खाद्य उत्पाद

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खंड सदर कार्यालय की ओर से चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर स्थित होमस्टे के प्रांगण में फूड वैन शुरू की गई है। उपायुक्त राहुल कुमार ने शनिवार को फूड वैन का शुभारंभ किया। इस पहल से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण और खाद्य पदार्थों की बिक्री के क्षेत्र में व्यवसाय का अवसर मिलेगा। फूड वैन का संचालन श्याम लगन होमस्टे के प्रांगण से ही किया जाएगा।

फोरलेन से गुजरने वाले लोगों के लिए यहां स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे। इससे महिलाओं के उत्पादों को बाजार मिलने के साथ उनकी आमदनी बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा। फूड वैन से लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह बहना जट्टां और नैना स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत नौणी सदर से जुड़ी महिलाओं को लाभ मिलेगा। महिलाएं स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री कर सकेंगी। प्रशासन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को केवल समूह की गतिविधियों तक सीमित रखने के बजाय उनके उत्पादों को सीधे बाजार से जोड़ना है। फोरलेन पर फूड वैन शुरू होने से स्थानीय उत्पादों को बाहर से आने-जाने वाले लोगों तक पहुंचाने का अवसर भी मिलेगा। उपायुक्त राहुल कुमार ने फूड वैन का संचालन व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, उनके कौशल का बेहतर उपयोग करने और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संगठित कर उन्हें स्थायी और बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फूड वैन के माध्यम से महिलाएं अपने उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगी। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर, एसडीएम सदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed