फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women learned to make papad pickle and spice powder

Bilaspur News: महिलाओं ने सीखा पापड़ अचार, मसाला पाउडर बनाना

Thu, 13 Feb 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Women learned to make papad pickle and spice powder
-सिहड़ा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 34 महिलाओं ने लिया भाग
विज्ञापन

-स्वरोजगार अपनाकर आजीविका कमाएं लोग : बबीता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर की ओर से ग्राम पंचायत सिहड़ा में महिलाओं को पापड़ अचार और मसाला पाउडर बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। 10 दिवसीय प्रशिक्षण में 34 महिलाओं ने भाग लिया जिसमें स्वयं सहायता समूह, बीपीएल परिवार की महिलाएं शामिल रहीं।

प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर खंड विकास अधिकारी सदर बबीता धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र बांटे। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे स्वरोजगार के तौर पर पापड़ अचार और मसाला पाउडर बनाने से जुड़कर अपनी आजीविका कमा सकते हैं। संस्थान के निदेशक सीएस यादव ने बताया कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से चलाया जाता है। इसमें जिले के बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए विभिन्न गतिविधियों में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसका बहुत से युवा ने लाभ उठा रहे हैं। इसमें ड्रेस डिजाईनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग बनाना, खिलौना बनाना, कंप्यूटर बेसिक और मोटर ड्राइविंग शामिल है। उन्होंने लोगों को बैंक की ओर से चलाई जा रही योजनाओं जैसे अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंकों की ओर स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई और अन्य ऋण सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान सरोज कुमार और संकाय सदस्य लीना शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed