फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Women launch a protest against the central government over inflation and unemployment.

Sirmour News: महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

Thu, 02 Jul 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 02 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Women launch a protest against the central government over inflation and unemployment.
नाहन बस अड्डे पर प्रदर्शन करती जनवादी महिला समिति से जुड़ी महिलाएं। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। बेकाबू होती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर जनवादी महिला समिति सिरमौर ने केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा मोर्चा खोल दिया है। समिति की कार्यकर्ताओं ने वीरवार को नाहन बस अड्डे पर जोरदार प्रदर्शन किया और एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनता को जागरूक किया। इस दौरान वहां से गुजर रहे सैकड़ों आम नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने हस्ताक्षर कर इस विरोध प्रदर्शन को अपना खुला समर्थन दिया।
महंगाई के साथ-साथ समिति ने देश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों को लेकर भी सरकार को बुरी तरह घेरा। पूर्व राज्य अध्यक्ष ने कहा कि आए दिन सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने देश के लाखों होनहार युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ भद्दा खिलवाड़ कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस नाकामी की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तुरंत पद से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महिला समिति के पदाधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि सरकार ने महंगाई पर लगाम नहीं लगाई और बेरोजगारी व पेपर लीक जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया, तो इस आंदोलन को आने वाले दिनों में और अधिक उग्र किया जाएगा। इस मौके पर अमिता चौहान, आशा, फरीदा समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 का सिलिंडर पहुंचा 1000 के पार, अब क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री
प्रदर्शनकारियों और मीडिया को संबोधित करते हुए जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में आज महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है, जिसने आम जनता और खासकर गृहिणियों का जीना मुहाल कर दिया है। रसोई गैस सिलिंडर और खाद्य पदार्थों की आसमान छूती कीमतों ने घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।


उन्होंने धानमंत्री के पुराने बयानों की याद दिलाते हुए तंज कसा कि जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बने थे, तब उन्हें महंगाई और गैस सिलिंडर की बड़ी चिंता सताती थी। उस समय देश में महज 300 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर आज 1000 रुपये के पार पहुंच चुका है। तब जनता के सामने आंसू बहाने वाले मोदी आज देश के सर्वोच्च पद पर बैठकर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed