फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women empowerment is a step towards progress for the entire society: Dr. Anju

नारी सशक्तीकरण पूरे समाज को प्रगति की ओर ले जाने वाला कदम : डॉ. अंजू

Sun, 19 Apr 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women empowerment is a step towards progress for the entire society: Dr. Anju
मंडी भराड़ी फोरलेन पुल के पास आयोजित सेमिनार में उपस्थित महिलाएं। स्रोत: जागरूक पाठक।
-मंडी भराड़ी फोरलेन पुल के पास हुआ आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तहत हिमाचल गोबिंद सागर वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी एवं लाडली फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में मंडी भराड़ी फोरलेन पुल के पास महिला सशक्तीकरण सेमिनार का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता लाडली फाउंडेशन बिलासपुर की जिला उपाध्यक्ष अंजू राणा ने की। समारोह में बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन के पूर्व सदस्य डॉ. अंजु शर्मा ने शिरकत की। हिमाचली परंपरा अनुसार जिले के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि नारी सशक्तीकरण सिर्फ महिलाओं की मदद करना नहीं, बल्कि पूरे समाज को प्रगति की ओर ले जाने का कदम है। इसके बिना किसी भी समाज या देश का विकास अधूरा है। जब एक महिला आत्मनिर्भर होती है, तो वह अपने परिवार को नई दिशा देती है। वह परिवार से लेकर पूरे समाज तक बदलाव की लहर बन जाती है।
विज्ञापन

फाउंडेशन की जिला सचिव नर्वदा शर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने कहा था कि यदि किसी समाज की प्रगति के बारे में सही-सही जानना है तो उस समाज की महिलाओं की स्थिति के बारे में जानो, क्योंकि महिलाएं किसी भी समाज की आधी आबादी हैं। फाउंडेशन की पदाधिकारी तृप्ता चौहान एवं मोनिका नरवाल ने कहा कि यदि हमारे समाज में महिलाएं सशक्त हैं तो हमारा पूरा समाज पूरी तरह से सशक्त हो जाएगा। जिस देश में महिलाएं सशक्त है वह देश आज पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहा है। आज हमारा समाज और देश बहुत से चीजों में दूसरे देशों से पीछे है इसका एक मुख्य कारण महिला सशक्तीकरण भी है। इस मौके पर बबली चौहान, आशा देवी, गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सराज अख्तर, हिमाचल गोविंद सागर वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के कोच कालिदास एवं हेमराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed