फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Will have to wait for one more year for channelization of Seer Khad

Bilaspur News: सीर खड्ड के तटीकरण के लिए एक साल और करना होगा इंतजार

Wed, 19 Feb 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 19 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Will have to wait for one more year for channelization of Seer Khad
सीर खड्ड की साफ-सफाई करते नगर परिषद घुमारवीं के कर्मचारी और स्थानीय लोग । संवाद
-2026-27 में धनराशि उपलब्ध होने की उम्मीद, 196 करोड़ से होगा तटीकरण
विज्ञापन

-इन्वेस्टमेंट क्लीयरेंस सहित मिल चुकी हैं अन्य सभी स्वीकृतियां
-तलवाड़ से बलघाड़ तक होना है 34 किलोमीटर क्षेत्र में तटीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर) घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत सीर खड्ड के तटीकरण के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि केंद्रीय जल आयोग ने इस योजना को तकनीकी रूप से स्वीकृति दे दी है, लेकिन इसका कार्य शुरू होने में अभी कुछ समय लगेगा।
सीर खड्ड महत्वाकांक्षी परियोजना को इन्वेस्टमेंट क्लीयरेंस और अन्य स्वीकृति भी मिल चुकी हैं, लेकिन जल शक्ति विभाग के अनुसार इसके लिए आवश्यक फंड 2026-27 में ही उपलब्ध हो पाएगा। बताते चलें कि सीर खड्ड पर तलवाड़ से बलघाड़ तक कुल 34 किलोमीटर की लंबाई में तटीकरण कार्य किया जाना है। प्रदेश के जल शक्ति विभाग ने इस योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट 17 दिसंबर 2020 को तैयार कर केंद्रीय जल आयोग को भेजी थी। कई प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद अब जाकर इसे तकनीकी मंजूरी मिली है। इस परियोजना के तहत सीर खड्ड के किनारों को मजबूत किया जाएगा, जिससे बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोका जा सके। इस परियोजना के तहत तटीकरण के लिए 196 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। लेकिन वित्तीय मंजूरी 2026-27 में ही मिल पाएगी। इसलिए स्थानीय लोगों को इस परियोजना के शुरू होने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। तटीकरण कार्य पूरा होने के बाद इस क्षेत्र के किसानों और जल शक्ति विभाग को बड़ा लाभ होगा। बरसात के दौरान जब खड्ड में अत्यधिक जल प्रवाह होता है, तो पानी की तेज धार कई पेयजल योजनाओं की मशीनरी को बहा ले जाती है, जिससे जल आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन

इनसेट

भूमि का कटाव रुकेगा और भूमि सुरिक्षत होगी
हर साल बाढ़ के कारण कई बीघा भूमि कटाव की चपेट में आ जाती है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस परियोजना ने 14 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे और 179 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र सुरक्षित होगा। तटीकरण होने से भूमि का कटाव रुकेगा और किसान अपनी फसलों को सुरक्षित रूप से उगा सकेंगे। इससे स्थानीय कृषि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सीर खड्ड के तटीकरण की मांग कर रहे हैं। अब बस जरूरत है कि इस कार्य को शीघ्र शुरू किया जाए ताकि लोग जल्द ही इसके लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

बाढ़ से हर साल होने वाले नुकसान को देखते हुए सरकार ने इस परियोजना को प्राथमिकता सूची में रखा है। अब जबकि तकनीकी स्वीकृति मिल गई है तो फंडिंग प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना के क्रियान्वयन से स्थानीय लोगों को बाढ़ के खतरे से राहत मिलेगी, किसानों की भूमि सुरक्षित होगी और जल आपूर्ति योजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

मस्त राम चौहान, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग घुमारवीं

सीर खड्ड की साफ-सफाई करते नगर परिषद घुमारवीं के कर्मचारी और स्थानीय लोग । संवाद

सीर खड्ड की साफ-सफाई करते नगर परिषद घुमारवीं के कर्मचारी और स्थानीय लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed