फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Will get relief from abandoned dogs, sterilization campaign will run in the city

Bilaspur News: लावारिस कुत्तों से मिलेगी निजात, शहर में चलेगा नसबंदी अभियान

Tue, 01 Oct 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Will get relief from abandoned dogs, sterilization campaign will run in the city
शहर में लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान
विज्ञापन

- हर माह के दो दिन चिकित्सकों की टीम करेगी कुत्तों के ऑपरेशन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला पशुपालन विभाग और नगर परिषद घुमारवीं संयुक्त रूप से घुमारवीं शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए डॉग बर्थ कंट्रोल अभियान चलाया जाएगा। अभियान अक्तूबर 2024 से फरवरी 2025 तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत लावारिस कुत्तों के नसबंदी ऑपरेशन हर माह में दो दिन पशु चिकित्सालय घुमारवीं में वेटनरी पॉलीक्लीनिक बिलासपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी। ऑपरेशन के बाद कुत्तों को पशु चिकित्सालय के परिसर में विभाग की निगरानी में एक सप्ताह के लिए उपचार के लिए रखा जाएगा। कुत्तों के खान-पान और साफ-सफाई की व्यवस्था नगर परिषद घुमारवीं करेगी। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. विनोद कुमार कुंदी ने नगर परिषद घुमारवीं के स्थानीय निवासियों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की है, ताकि लावारिस कुत्तों की संख्या को कम किया जा सके और लोगों को लावारिस कुत्तों निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed