{"_id":"6676d3470fba6544be091c76","slug":"wife-commits-suicide-as-husband-did-not-massage-her-feet-in-bilaspur-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur : पति ने नहीं दबाए पैर तो पत्नी ने की आत्महत्या, 2018 में किया था प्रेम विवाह, ये बात गुजरी नागवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur : पति ने नहीं दबाए पैर तो पत्नी ने की आत्महत्या, 2018 में किया था प्रेम विवाह, ये बात गुजरी नागवार
Sat, 22 Jun 2024 07:06 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:06 PM IST
सार
लासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में बीमार पत्नी ने पति से पैर दबाने की गुजारिश की इस बीच पति देरी से पहुंचा तो नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में बीमार पत्नी ने पति से पैर दबाने की गुजारिश की इस बीच पति देरी से पहुंचा तो नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दरअसल भटगांव की रहने वाली सुशीला और ग्राम मोहतरा के रहने वाले भूपेंद्र साहू 2018 से बिलासपुर में रहकर सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे थे, कोचिंग में दोनों की पहचान हुई थी इस बीच उनका आपस में प्रेम हो गया और 2018 में दोनों ने मिलकर शादी कर ली जिनका एक तीन साल का बच्चा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक देवरीडीह के तोरवा क्षेत्र मे रहने वाले दंपती सुशीला पति भूपेंद्र साहू की गुरुवार रात तबीयत खराब हो गई पैर में दर्द होने पर महिला ने अपने पति भूपेंद्र से पैर दबाने के लिए कहा इस दौरान पति भूपेंद्र साहू बच्चों का मालिश कर रहा था जिसके कारण वह उसके पास जाने में समय लगने की बात कही जिस पर उसकी पत्नी नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पति भूपेंद्र जब कमरे में पहुंचा तो देखा की सुशीला ने फांसी लगा ली है। परेशान भूपेंद्र पत्नी को फंदे से उतार सीधे तोरवा स्थित अस्पताल लेकर पहुंच गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।