{"_id":"664897687c6d7a7b4e0adf4c","slug":"whether-male-or-female-voting-is-everyones-responsibility-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117491-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सलवाड़ स्कूल में विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलवाड़ में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरुक करने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। रैली की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जयचंद हीर ने की।
इस दौरान विद्यार्थियों ने रैली में चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत छोड़ना अपना अधिकार आदि नारे लगाए। उन्होंने नारों के माध्यम से मतदाताओं से तमाम कार्य छोड़कर मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक मतदाता से इस महापर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की अपील की। प्रधानाचार्य जयचंद हीर ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता की मतदान में भागीदारी अति आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से अपने आस पड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता चमन लाल, सुरजीत चंदेल, रामकृष्ण, राजीव शर्मा, राजपाल आदि उपस्थित रहे।