फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Whatever promise BJP makes, it also fulfills: Katwal

भाजपा जो भी वादा करती है,उसे पूरा भी करती है : कटवाल

Tue, 16 Apr 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Whatever promise BJP makes, it also fulfills: Katwal
-बोले-ठगबाजी में माहिर है कांग्रेस, देश के विकास से नहीं कोई नाता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता मंडल भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को मंडल भाजपा की बैठक झंडूता में हुई। मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक के दौरान जहां चुनाव को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया, वहीं विधायक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें टिप्स भी दिए।
जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा जो भी वादा करती है, उसे पूरा भी करती है। केंद्र सरकार का पिछले 10 वर्ष का कार्यकाल इस बात का गवाह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर वादा गारंटी के साथ पूरा हुआ है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी ठगबाजी में माहिर है। हालांकि देश के विकास से कांग्रेस का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है, लेकिन चुनावों के समय लोगों को गुमराह करने के लिए डींगें हांकने और झूठे वादों की झड़ी लगाने में वह कोई कमी नहीं रखती। हिमाचल में महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने का कांग्रेस का वादा डेढ़ साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन उसके मुखिया केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को एक-एक लाख रुपये देने का ढिंढोरा पीट रहे हैं। किसानों से 80 व 100 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध और 2 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदने जैसे वादे भी पूरे नहीं हो पाए हैं। जाहिर है कि कांग्रेस के वादे केवल चुनावी होते हैं। इसी वजह से लोग कांग्रेस से बेहद खफा हैं। कांग्रेस भी इस बात को भांप चुकी है। यही वजह है कि हमीरपुर से कांग्रेस का कोई भी नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जीतराम कटवाल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में झंडूता से भाजपा को लगभग 21 हजार वोटों की बढ़त मिली थी। इस बार बढ़त का आंकड़ा 31 हजार से अधिक पहुंचाया जाएगा। कार्यकर्ता पिछली बार की तुलना में प्रत्येक बूथ पर भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की बढ़त में 100-100 वोटों की वृद्धि करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करें। बैठक के दौरान चुनाव को लेकर कई कमेटियों का गठन किया गया। मंडल स्तर पर 18 कमेटियां बनाई गईं। इनमें से प्रत्येक कमेटी में 5 से 7 सदस्य होंगे। वहीं, सभी 108 बूथों पर अलग से कमेटियां बनाई गईं। इनमें से प्रत्येक बूथ कमेटी में 15 से 18 सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed