फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Well, if we do not mark the deforestation, we will protest: Deshraj

खैर कटान के लिए निशानदेही नहीं की तो करेंगे आंदोलन : देशराज

Sun, 19 Nov 2023 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
Well, if we do not mark the deforestation, we will protest: Deshraj
कहा, खैर पेड़ों की निशानदेही नहीं कराने से किसानों को उठाना पड़ रहा नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। प्रदेश सरकार और वन विभाग जिले के किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रहा है। करीब पौने दो साल बाद भी वन विभाग लोगों की निजी भूमि में खड़े खैरों के पेड़ों की निशानदेही नहीं करवा पाया है। इस कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विभागीय लापरवाही के कारण किसानों को अपने खैर के पेड़ बेचने के लिए 10 साल और इंतजार करना पड़ेगा। यह बात भाजपा किसान मोर्चा मंडल घुमारवीं के अध्यक्ष और पूर्व पंचायत प्रधान देसराज शर्मा ने कहीं।

उन्होंने कहा कि सरकार के नियमों के तहत हर 10 साल बाद प्रदेश के विभिन्न वन खंडों में लोगों को अपनी निजी भूमि से खैर के पेड़ बेचने की इजाजत मिलती है। इसी कड़ी में घुमारवीं, झंडूता और समोह वन खंड में साल 2022-23 में खैर के पेड़ों का कटान होना था। इसके लिए वन विभाग के डीएफओ ने 8 अप्रैल को संबंधित वन खंड अधिकारियों को इसके बारे में पत्र लिखकर आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। अभी तक लोगों की निजी भूमि की निशानदेही नहीं हो पाई है, जबकि वित्त वर्ष को पूरा होने में सिर्फ चार महीने शेष रह गए हैं। निशानदेही न होने के कारण किसान अपनी इस नकदी फसल को नहीं बेच पा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि निर्धारित समय तक निशानदेही और खैर के पेड़ों का कटान नहीं किया गया तो किसानों को अगले दस साल और इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र किसानों की सुध नहीं ली गई तो वह किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed