फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   We will give to the contractor who gives good prices.

Bilaspur News: जो ठेकेदार देगा अच्छे दाम उसी को देंगे खैर

Thu, 17 Oct 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
We will give to the contractor who gives good prices.
-समिति ने बाहरी ठेकेदारों पर लगाया धमकाने का आरोप
विज्ञापन

बोले- बाहरी ठेकेदारों को धमकाकर कम दाम पर खैर खरीदने का प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। किसान समिति बच्छरेटू की बैठक समिति प्रधान कपिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति बच्छरेटू के पदाधिकारियों के अलावा पांच पंचायतों के किसानों ने भी भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो ठेकेदार अच्छे दाम किसानों को देगा उसी का खैर के पेड़ दिए जाएंगे।

प्रधान कपिल शर्मा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य बिलासपुर के ठेकेदारों ने बाहरी ठेकेदारों का विरोध कर किसानों से अपनी मर्जी के दाम पर खैर खरीद कर लाभ कमाने के लिए रोकना था। उन्होंने बताया कि समिति ने बिलासपुरी ठेकेदारों को भी इस बैठक में आमंत्रित किया था, लेकिन किसी भी बिलासपुरी ठेकेदार ने किसानों की बैठक में आना उचित नहीं समझा। बैठक में बताया गया कि बिलासपुर के कुछ ठेकेदार गैर बिलासपुर ठेकेदारों का विरोध कर रहे हैं, ताकि किसानों को मजबूर कर उनसे सस्ते दाम पर खैर खरीद कर लाभ कमाया जा सके। बैठक में सर्वसम्मति से ऐसे ठेकेदारों का विरोध करने का निर्णय लिया गया, ताकि खैर कि पेड़ों की कीमत किसान स्वयं तय करें न कि ठेकेदार तय करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि खैर का पांच हजार प्रति फुट लिया जाए ताकि बीते 10 साल से अपनी मलकीत भूमि में खैर का गरीब किसानों को उचित मूल्य मिल सके। बैठक में यह निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया कि बाहरी ठेकेदारों को कुछ बिलासपुर ठेकेदारों की ओर से दी जा रही धमकियों के परिणाम स्वरूप किसान समिति बच्छरेटू की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी, ताकि गैर बिलासपुरी ठेकेदार किसानों के खैरों को महंगे दामों पर खरीदें। समिति ने वन विभाग और राजस्व विभाग व प्रदेश सरकार से सहयोग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed