{"_id":"6861392ee119f9d18d023d41","slug":"waterlogging-occurred-due-to-lack-of-drains-on-barthi-sunhani-road-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-139676-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरठीं-सुन्हाणी सड़क पर नालियां नहीं होने से हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरठीं-सुन्हाणी सड़क पर नालियां नहीं होने से हुआ जलभराव
Sun, 29 Jun 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
बरठीं-सुन्हाणी वाया बडग़ांव सडक़ पर हुआ जलभराव।संवाद
वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी
सड़क से होते हुए खेतों में भी जा रहा बारिश का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण बरठीं क्षेत्र की सडक़ें गड्ढों में तबदील हो रही हैं। इस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बरठीं-सुन्हाणी वाया बड़गांव सड़क पर नालियां न बनने के कारण बारिश का पानी सड़क से होकर लोगों के खेतों तक पहुंच रहा है। इससे लोगों की उपजाऊ भूमि को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी रोष है। ग्रामीण संजू कुमार, बलदेव, कृष्ण चंद, सुशील कुमार, नितेश, सुनीत सिंह, दलीप सिंह, अंकेश्वर गौतम, नंदकिशोर, हरिपाल, हरीश, रत्नलाल, मदन लाल और कृष्ण चंद ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण सड़कों की हालत खस्ता हो गई हैं। नालियों का निर्माण न होने के कारण बारिश का सारा पानी सड़क पर जमा होने से सड़के टूट चुकी हैं। निकासी व्यवस्था न होने से बारिश का पानी किसानों के खेतों में जा रहा है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे लगे पैरापिट भी लोगों के खेतों में गिर चुके हैं। विभागीय अधिकारियों को कई बार मौका का दौरा भी कराया गया है, लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि सड़क और किसानों के नुकसान को देखते हुए बड़गांव आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र से लगभग सौ मीटर आगे तक और गटी और फटोह की सड़क पर नालियों का निर्माण किया जाए, ताकि सड़क का सारा पानी नालियों के माध्यम से पुलिया तक पहुंचे। उधर, लोक निर्माण विभाग झंडूता के अधिशासी अभियंता सुरजीत सिंह ने बताया कि मौका देखकर सड़क पर नालियों का निर्माण जल्दी ही कर दिया जाएगा।