{"_id":"688770499d535a978a098cb6","slug":"waterlogging-is-happening-in-lalwan-due-to-electric-poles-placed-in-the-drain-on-the-side-of-the-road-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-141415-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ललवान में सडक़ किनारे नाली में रखे बिजली के खंभों से हो रहा जल भराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ललवान में सडक़ किनारे नाली में रखे बिजली के खंभों से हो रहा जल भराव
Mon, 28 Jul 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी के ललवान गांव में सड़क किनारे रखे बिजली के खंभे। संवाद
सड़क किनारे लावारिस पड़े हैं बिजली के कई खंभे
लोगों ने की समस्या से निजात दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के ललवान गांव में सड़क किनारे नाली में रखे बिजली के खंभे लोगों के लिए समस्या बन गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह खंभे बरसात के मौसम में गंभीर समस्या का कारण बनते हैं। जब भी तेज बारिश होती है, तो नाली में पड़े यह खंभे पानी के बहाव को रोकते हैं, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
लोगों ने बताया कि हाल ही में हुई भारी बारिश के दौरान जब पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई, तब लोक निर्माण विभाग को सूचना दी। विभाग ने नाली से ऊपर थोड़ा खंभा हटाकर अस्थायी राहत तो दी, लेकिन मूल समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है। यदि कोई व्यक्ति बिजली का नया कनेक्शन लेने या पोल लगाने की मांग करता है, तो विद्युत विभाग की ओर से अक्सर जवाब मिलता है कि पोल और अन्य सामग्री उपलब्ध नहीं है। मगर लाखों रुपये मूल्य के खंभे सड़क किनारे यूं ही लावारिस हालत में पड़े हैं, जो विभागीय संसाधनों की बर्बादी को उजागर करते हैं। इससे यह भी सवाल खड़ा होता है कि आखिर विभाग अपनी संपत्तियों की देखभाल को लेकर कितनी गंभीरता बरत रहा है। लोगों का कहना है कि गांव में मूलभूत सुविधाएं देने के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई होती है, जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं। लोगों ने कहा कि विभाग को जल्द इन खंभों को हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए जाने चाहिए, ताकि न केवल दुर्घटनाओं से बचाव हो सके, बल्कि विभागीय संपत्ति की भी रक्षा की जा सके। इस संदर्भ में सहायक अभियंता पंकज ने कहा कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। लोगों की समस्या का जल्द होगा।