फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water passed in test

जांच में पास हुआ पानी

Sat, 13 Feb 2021 06:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Water passed in test
जांच में पास हुआ पानी
विज्ञापन

डियारा सेक्टर और हाउसिंग बोर्ड से उठाए सैंपलों की रिपोर्ट में खुलासा
डायरिया फैलने के बाद विधायक की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, अधिकारी बोले स्थिति नियंत्रण में
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डियारा सेक्टर और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फैले डायरिया के बाद पानी के सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में पानी पीने योग्य पाया गया है। डायरिया फैलने के बाद जलशक्ति और स्वास्थ्य विभाग ने पानी के सैंपल जांच को भेजे थे। पानी की अलग-अलग लैब में जांच की गई है। शनिवार को डायरिया के कारणों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुभाष शर्मा ने यह जानकारी दी। दोनों विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह पानी के सैंपल परीक्षण के लिए पानी के स्रोतों, पानी के भंडारण टैंक और लोगों के घरों से नल सेलिए गए थे। अब सामने आई रिपोर्ट में पानी पीने योग्य पाया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक सुभाष शर्मा ने जलशक्ति और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डायरिया फैलने के कारणों की जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कारणों का पता लगने से भविष्य में ऐसे रोग का फैलने से रोका जा सकता है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अब दस्त रोग के मरीजों की संख्या कम हो रही है और हालात अब नियंत्रण में हैं। विभाग की टीमें डियारा सेक्टर में और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रोजाना लोगों को क्लोरीन की गोलियां बांट रही हैं। बैठक में जलशक्ति और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर परविंद्र सिंह, सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed