{"_id":"57910dd44f1c1b5a3dc4b62e","slug":"water-crisis-in-natara-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप खराब, नातड़ा में पानी के लिए मचा हाहाकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप खराब, नातड़ा में पानी के लिए मचा हाहाकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
water crisis
- फोटो : water crisis
धौंन कोठी पंचायत के नातड़ा चौक के लोग भरी बरसात में भी पानी के लिए भटक रहे हैं। हालत ऐसी है कि गांव को आज तक पानी की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन तक नहीं बिछाई गई है। वहीं गांव में लगा एकमात्र हैंडपंप खराब होने से स्थिति और खराब हो गई है। ऐसे में स्थानीय लोगों को को आसपास के क्षेत्रों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार गांव में पेयजल लाइन बिछाने को लेकर प्रशासन और स्थानीय नेताओं से कई बार मांग की जा चुकी है। मगर आज तक इस संदर्भ में कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। यही वजह है कि गर्मियों हो या फिर बरसात और सर्दी, हर मौसम में यहां के लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
समस्या के समाधान को विभाग नहीं गंभीर
स्थानीय लोगों का कहना है कि हैंडपंप खराब होने और पीने के पानी के लिए नल की सुविधा न होने की वजह से बरसात के मौसम में भी लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आईपीएच विभाग के कर्मचारी भी लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए गंभीर नहीं है और लोग पानी के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
कामगार यूनियन के जिला उपाध्यक्ष शिव सिंह वर्मा ने बताया कि लोग अपनी इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय विधायक बंबर ठाकुर को भी मिल चुके हैं। मगर विधायक के समस्या के समाधान के लिए विभाग को आदेश देने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
शिव सिंह ने संबंधित विभाग पर आरोप लगाया है कि विभाग की कार्यप्रणाली सही न होने के कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सुभाष ठाकुर, रमेश चंद, सोमनाथ , संजीव कुमार, रामलाल, मीरा देवी, माया देवी, कमलेश और सपना देवी सहित सभी लोगों ने लोगों ने इस पेयजल संकट को दूर करने के लिए सदर विधायक से एक बार फिर मांग की है।
कनिष्ठ अभियंता प्यारे लाल ने बताया कि पंजगाईं के लिए पेयजल स्कीम को जल्द ही पूरा किया जाएगा और नातड़ा चौक के हैंडपंप को भी जल्द ही ठीक करेंगे।