फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Voting today, find out which polling station is in your ward

Bilaspur News: वोटिंग आज, जानिए आपके वार्ड का मतदान केंद्र कौन सा है

Sat, 16 May 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 16 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Voting today, find out which polling station is in your ward
बिलासपुर, घुमारवीं, तलाई और श्री नयना देवी जी में आज पड़ेंगे वोट
विज्ञापन

तीन नगर परिषद और एक नगर पंचायत में हैं 34 वार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए तीन नगर परिषद और नगर पंचायत में मतदान रविवार को होगा। ऐसे में जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग की ओर से पहले ही सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों के वार्डवार मतदान केंद्र अधिसूचित किए जा चुके हैं। मतदाता अपने वार्ड के निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कर सकेंगे।
नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड एक निहाल के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या बिलासपुर में मतदान करेंगे। वार्ड दो स्टेडियम के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, वार्ड तीन रौड़ा के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला रौड़ा और वार्ड चार गुरुद्वारा के लिए एमसी रेस्ट हाउस बिलासपुर को मतदान केंद्र बनाया गया है। वार्ड पांच मुख्य बाजार के लिए किसान भवन, वार्ड छह कोसरियां के लिए डिग्री कॉलेज बिलासपुर, वार्ड सात चंगर के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला चंगर तथा वार्ड आठ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला डियारा निर्धारित है। वार्ड नौ टाउन हॉल के लिए नगर परिषद कार्यालय, वार्ड दस धोलरा के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय डियारा तथा वार्ड ग्यारह लखनपुर के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला लखनपुर में मतदान होगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत तलाई में वार्ड एक घाटीवाली सथ और वार्ड तीन निचली सथ के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला तलाई, वार्ड दो उपरवाली सथ के लिए रैहन बसेरा भवन तथा वार्ड चार तलाई बाजार और वार्ड सात सियू के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई को मतदान केंद्र बनाया गया है। वार्ड पांच बरयाह के लिए आंगनबाड़ी केंद्र और वार्ड छह गुरनाझड़ी के लिए विद्युत उपमंडल कार्यालय भवन तलाई निर्धारित किया गया है। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड एक बड्डू के लिए सीआरसी भवन सेरीकल्चर बड्डू, वार्ड दो इंदिरा और वार्ड तीन अंबेडकर के लिए पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के अलग-अलग कक्षों में मतदान होगा। वार्ड चार कल्याणा, वार्ड पांच हारकुकर, वार्ड छह जगदंबा, वार्ड सात बाजोहा, वार्ड आठ टिक्करी तथा वार्ड नौ दकड़ी के लिए भी अलग-अलग मतदान केंद्र पहले ही अधिसूचित किए जा चुके हैं। श्री नयना देवी जी वार्ड एक देवी के लिए आयुष स्वास्थ्य केंद्र (आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी) भवन, वार्ड दो तारा के लिए नगर परिषद कार्यालय प्रथम मंजिल कमरा नंबर-3, वार्ड तीन कालिका के लिए नगर परिषद विश्रामगृह प्रथम मंजिल कमरा नंबर-1 को मतदान केंद्र बनाया है। वार्ड चार दुर्गा के लिए श्री शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्री नयना देवी जी, वार्ड पांच शीतला के लिए पुलिस कैंप हाउस हॉल प्रथम मंजिल मंदिर न्यास भवन, वार्ड छह शक्ति के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला (अपर) कमरा नंबर-1 और वार्ड सात अंबिका के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला (अपर) कमरा नंबर-2 को मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed