{"_id":"6ade491cf0451ffef20930bf","slug":"vinayak-ghat-jinnu-road-soling-dislodged-path-narrowed-by-overgrowth-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-170633-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सोलिंग उखड़ी, झाड़ियों से संकरा हुआ विनायक घाट-जिननू मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सोलिंग उखड़ी, झाड़ियों से संकरा हुआ विनायक घाट-जिननू मार्ग
विज्ञापन
खस्ताहाल विनायक घाट-जिननू सड़क। संवाद
दावी घाटी के कई गांवों के लोगों को आवाजाही में परेशानी,समाधान की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत विनायक घाट-जिननू सड़क की हालत मरम्मत के अभाव में लगातार बिगड़ती जा रही है। सड़क की सोलिंग उखड़ने लगी है और जगह-जगह सड़क खराब होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क के दोनों ओर झाड़ियां उगने से रास्ता संकरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है।
स्याहोला पंचायत के पूर्व उपप्रधान गोपाल शर्मा, जुखाला पंचायत के पूर्व प्रधान मुंशी राम ठाकुर, डॉ. पीसी शर्मा, यशपाल शर्मा और स्याहोला पंचायत की पूर्व प्रधान नरेंद्र बलोरिया सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क दावी घाटी के कई गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इसके माध्यम से माकड़ी, मारकंड, गसोड़, जिननू, स्याहोला, मित्रमा, पंधोह और मंझौत गांवों के निवासी आवाजाही करते हैं। ऐसे में सड़क की खराब हालत का असर रोजाना आने-जाने वाले लोगों पर पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क की सोलिंग उखड़ रही है। इससे वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाना पड़ता है। सड़क के किनारों पर उगी झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देने में भी दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि सड़क की समय पर मरम्मत होने से दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और आवाजाही भी सुविधाजनक बनेगी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत करवाई जाए। साथ ही दोनों ओर उगी झाड़ियों को हटाया जाए, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विभाग बोला, तारकोल उपलब्ध नहीं
लोक निर्माण विभाग उपमंडल तीन के सहायक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि विभाग के पास फिलहाल पैचवर्क के लिए तारकोल उपलब्ध नहीं है। उपलब्ध संसाधनों के अनुसार सड़क की सोलिंग और अन्य जरूरी मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा।