{"_id":"65aa85db6795dc27f60278ae","slug":"villagers-stopped-drinking-water-supply-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-11960-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों ने रोकी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों ने रोकी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
- फागत गांव के ग्रामीण सड़क सुविधा नहीं मिलने पर अड़े
- मौके पर गई पुलिस भी बहाल नहीं करा पाई आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के फागत गांव के ग्रामीणों ने उनकी जमीन से गुजर रही पेयजल लाइन आपूर्ति को पूरी तरह बंद कर दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक जब तक उनके गांव तक सड़क नहीं पहुंचेगी तब तक वह अपनी जमीन से पानी नहीं जाने देंगे।
बंद की गई पेयजल आपूर्ति को बहाल कराने के लिए शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के अधिकारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन पानी की आपूर्ति को बहाल नहीं करवाया जा सका। ग्रामीणों की ओर से पानी की आपूर्ति बंद करने से नजदीकी आठ गांव में पानी का संकट खड़ा हो गया है। भ्योल, कुठेड़ा, बाड़ा दा घाट, पपलाह, झंज्वाणी, घोड़ी दा बल्ह, फागत का निचला क्षेत्र और मलोट गांव में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि उन्हें सड़क सुविधा नही होगी तो वह अपनी जमीन से भी पानी की सुविधा नहीं देंगे। जानकारी के मुताबिक फागत गांव के ग्रामीण काफी समय से सड़क सुविधा के लिए तरस रहे हैं। इस फागत गांव तक छोटी गाड़ी पहुंच सके उसके लिए कच्ची सड़क मुहैया थी। लेकिन किसी व्यक्ति ने अपनी जमीन का हवाला देते हुए इस सड़क को बंद कर दिया है। सड़क बंद होने के बाद से ग्रामीण दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। गांव में यदि कोई बीमार हो जाता है तो काफी मशक्कत के बाद मरीज को मुख्य सड़क तक पहुंचाया जाता है। वार्ड सदस्य पदमा रणोत, रोशन लाल, कृष्ण लाल, भगत राम, नरेंद्र रणौत, सदा राम ने कहा कि सड़क के बिना फागत गांव के लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी जमीन से गुजरने वाली पानी की सप्लाई को बंद कर दिया है। तीन दिन से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बंद है।
कोट
जल शक्ति विभाग के एसडीओ पवन कुमार ने बताया कि पानी की पाइप को जोड़ने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने पाईप नहीं जोड़ने दी। पुलिस के पास मामले के संदर्भ में लिखित शिकायत दी है। साथ ही ग्रामीणों से बात की जा रही है।