फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers protest against blasting in the railway tunnel near Kuddi

Bilaspur News: कुड्डी के पास रेल लाइन टनल में ब्लास्टिंग को लेकर बवाल, ग्रामीणों का विरोध

Fri, 30 Jan 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 30 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against blasting in the railway tunnel near Kuddi
भानुपल्ली-बेरी रेल लाइन की टनल। फाइल फोटो
ग्रामीणों पर हाथापाई के आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश
विज्ञापन

टनल नंबर-19 के पोर्टल-2 के पास हुई घटना, मौके पर पहुंचे अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भानुपल्ली–बेरी रेल लाइन परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान कुड्डी पंचायत के नजदीक टनल नंबर-19 (पोर्टल-2) पर शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब स्थानीय ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग किए जाने का विरोध किया। विरोध के दौरान मौके पर ग्रामीणों और रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के अधिकारियों के बीच कहासुनी हुई, वहीं कंपनी प्रबंधन की ओर से हाथापाई और मारपीट के आरोप भी लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार कुड्डी पंचायत क्षेत्र में रेलवे की टनल का कार्य लंबे समय से चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि टनल के ऊपर रिहायशी मकान स्थित हैं और ब्लास्टिंग होने से घरों में दरारें पड़ने का खतरा बना हुआ है। इसी आशंका को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पहले ही प्रशासन और निर्माण एजेंसी को लिखित रूप में अवगत करवा दिया था। बावजूद इसके, शुक्रवार को ब्लास्टिंग की तैयारियां शुरू होने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और काम रुकवा दिया। कुड्डी पंचायत के उप प्रधान राज कुमार ने बताया कि पंचायत और ग्रामीणों ने साफ तौर पर ब्लास्टिंग न करने की मांग रखी थी। उनका कहना है कि बिना ग्रामीणों से संवाद किए और सुरक्षा की कोई ठोस गारंटी दिए ब्लास्टिंग की तैयारी करना गलत है। उप प्रधान के अनुसार, टनल के ठीक ऊपर कई परिवार रहते हैं और पहले भी आसपास के क्षेत्रों में ब्लास्टिंग से मकानों को नुकसान पहुंच चुका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रोबेशन अधिकारी प्रियंका ने स्थिति का जायजा लिया और फिलहाल ब्लास्टिंग की प्रक्रिया को रुकवा दिया है। वहीं आरवीएनएल प्रबंधन की ओर से आरोप लगाया गया है कि विरोध के दौरान कुछ लोगों ने उनके मैनेजर के साथ हाथापाई और मारपीट की। इस मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम राजदीप सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसपी को रिपोर्ट भेज दी गई है और थाना बरमाणा के एसएचओ को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed