फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   villagers get clean water form rukmani kund

रुकमणी कुंड से ग्रामीणों को मिलेगा साफ पानी

Tue, 24 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Tue, 24 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
villagers get clean water form rukmani kund
उपायुक्त बिलासपुर रूकमणी कुंड का निरीक्षण करने पहुंची - फोटो : अमर उजाला

उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने मंगलवार को पटवार सर्कल टकरेड़ा का औचक निरीक्षण किया और पटवार सर्कल का सारा रिकार्ड चैक करने के उपरांत लंबित राजस्व मामलों को तुरंत निपटाने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन


उपायुक्त ने रुकमणी कुंड का भी निरीक्षण किया और कुंड के सुंदरीकरण के लिए बीडीओ झंडूता के माध्यम से प्रधान ग्राम पंचायत जांगला को आवश्यक दिशा-निर्देश  दिए। उन्होंने रुकमणी कुंड से विभिन्न गांवों के लिए उठाए गए पेयजल स्थल को भी साफ रखने और अलग करने को कहा।
विज्ञापन


इसके साथ ही श्रद्धालुओं को नहाने के लिए कुंड के साथ ही झील निर्माण और कुंड से कल्लर गांव तक पैदल पक्का रास्ता निर्माण के लिए बीडीओ झंडूता को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए कंदरौर पुल पर लगाई जा रही जालीदार बैरिकेट्स का भी मौका किया और जालीदार बैरिकेट्स की जांच के उपरांत आईटीआई प्रधानाचार्य को इनकी मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत अधिकारी सतीश अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी झंडूता प्रकाश चंद, ग्राम पंचायत बकरोआ प्रधान अंजना धीमान, उप प्रधान प्रीतम सिंह चंदेल, प्रधान ग्राम पंचायत जांगला किशोरी लाल, प्रधानाचार्य आईटीआई चड्डा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed