{"_id":"5766a0754f1c1b5a5611b75d","slug":"vigitable-prize-down-realif-to-custmor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों के दाम गिरने से गृहणियों ने ली राहत की सांस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों के दाम गिरने से गृहणियों ने ली राहत की सांस
राजीव कश्यप/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
vegitable
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जियों और टमाटर के दाम लुढ़कने से महंगाई की मार झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। बाजार में सब्जियों के दाम पिछले दो दिनों में 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक उतरे हैं। इससे पिछले कई दिनों से महंगाई की मार से परेशान आम आदमी को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
बाजार में लोकल सब्जियों और टमाटर की खेप पहुंचने से सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। बिलासपुर जिला की सब्जियों की दुकानों में पिछले दो दिन पहले टमाटर 60 रुपये किलो बिक रहा था। जबकि रविवार को टमाटर बाजार में 40 रुपये प्रति किलो बिका। इससे लोगों की थाली से गायब हो रहा टमाटर एक बार फिर उनके बजट में आ गया है।
विज्ञापन
विदित रहे कि पिछले दिनों टमाटर के एकाएक भाव बढ़ गए थे। जिला बिलासपुर में ही टमाटर साठ रुपये तक किलो बिक रहा था। लेकिन, रविवार को टमाटर के दाम लुढ़ककर 40 रुपये प्रति किलो आ गया है। सूत्रों के अनुसार लोकल टमाटर की खेप पहले बाजार में कम आ रही थी। लेकिन अब लोकल टमाटर की खेप बाजार में आने से टमाटर के दाम थोड़े कम हुए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह बाजार में भिंडी, घिया और भिंडी के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई है। भिंडी जहां पहले 30 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। वहीं इसका दाम अब लुढ़क कर 20 से 25 रुपये प्रति किलो हो गया है।
जबकि बैंगन भी 20 से 25 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। घीया के दाम भी 25 रुपये से 20 रुपये किलो के बीच आ गए हैं। इससे कई दिनों से लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दामों से परेशान लोगों कुछ राहत जरूर मिली है। बिलासपुर के मुख्य बस स्टैंड में सब्जी की दुकान करने वाले ज्ञान चंद और संजू ने बताया कि पिछले दो दिनों से सब्जियों और टमाटर के दाम में गिरावट की गई है।