फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   victim of froud case caught

शिमला से भराड़ी लाया गया ठगी का एक और आरोपी

Fri, 22 Jul 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला बिलासपुर
अमर उजाला बिलासपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी में एक साल पहले 15 लाख की ठगी मामले में पुलिस एक और व्यक्ति को शिमला से भराड़ी लाई है, जबकि आरोपी का पत्नी को पुलिस पहले ही दिल्ली से गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

महिला से पूछताछ के बाद बड़े राज पुलिस के सामने आ चुके हैं। महिला ने बताया कि इस ठगी गिरोह में दिल्ली के कई बैंक अधिकारी भी जुड़े हैं, जबकि पूरे नेटवर्क को चलाने बाले सैकड़ों युवाओं को साथ लेकर कॉल सेंटर भी चला रहे हैं। इसी दौरान शिमला पुलिस ने महिला के पति को भी गिरफ्तार किया था, जिसे अब भराड़ी लाया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति कर्णदीप उर्फ ,कर्ण उर्फ सन्नी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पुलिस कई अन्य जानकारियां हासिल करेगी, ताकि गिरोह के अन्य लोग भी गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार महिला और उसके पति से पूछताछ में कई बड़े राज पुलिस के हाथ लगे हैं। यह गिरोह कई राज्यों में लोगों को  अपनी ठगी का शिकार बना चुका है। लोगों के फोन नंबर से लेकर लोगों के खातों की जानकारी इस गिरोह के पास उपलब्ध होती थी। इस गिरोह के कुछ सदस्य दिल्ली में बैठकर लोगों को फोन किया करते थे। लोगों से पॉलिसी के घाटे के नाम पर ठगी किया करते थे। इस गिरोह के सदस्यों की ओर से करीब 1 वर्ष पहले भराड़ी के नजदीकी गांव के एक व्यक्ति से करीब 15 लाख रुपये की ठगी की गई थी।

व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन जारी रखी थी। मामले के करीब 1 वर्ष बाद दिल्ली की एक दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लेने की बात कह रही है। खबर की पुष्टि एसपी राहुल नाथ ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed