{"_id":"6047b5ee8ebc3ec39955eea3","slug":"used-mustured-oil-will-purchase-in-bilaspur-bilaspur-news-sml3636987197","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तेमाल किए कुकिंग ऑयल से अब तैयार होगा बायो डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्तेमाल किए कुकिंग ऑयल से अब तैयार होगा बायो डीजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। अब इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल से बायो डीजल तैयार किया जाएगा। ढाबों, होटलों में बार-बार प्रयोग होने वाले तेल को अब फूड एंड सेफ्टी विभाग खरीदेगा। 30 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दुकानों से अब इस्तेमाल किया गया तेल खरीदा जाएगा। इसके लिए विभाग का तेलंगाना की एक निजी कंपनी के साथ करार हुआ है। मार्च माह के अंत तक जिले में इस कंपनी के कर्मचारी पहुंच जाएंगे।
एफएसएसआई के निर्देशानुसार यह कार्य किया जा रहा है, क्योंकि बार-बार एक ही तेल में खाद्य पदार्थों को फ्राई करना सेहत के लिए हानिकारक सिद्ध होता है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए यह आदेश देशभर में लागू कर दिए गए हैं।
जानकारी देते हुए फूड एंड सेफ्टी विभाग के सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने बताया कि बार-बार एक ही तेल में खाद्य पदार्थों को फ्राई करने से टोटल पॉलर कंपाउंड पैदा होता है। जो खाद्य पदार्थों में सिर्फ 25 प्रतिशत तक ही सीमित रखा गया है। तेल में पदार्थों को बार-बार फ्राई करने से टोटल पॉलर कंपाउंड अधिक मात्रा में बढ़ जाता है। इससे बीपी, शुगर और अन्य बीमारियों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही विभाग का निजी कंपनी के साथ करार हुआ है। ऐसे में जल्द ही जिले में इस संदर्भ में दुकानदारों को भी जागरूक किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्ययोजना को रुको यानि रिपरपर्स यूज्ड कुकिंग ऑयल का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अधिकतर होटलों, रेस्तरां और मिठाई की दुकानों में एक ही तेल में बार-बार खाद्य वस्तुओं को फ्राई किया जाता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। मोटापे की समस्या बढ़ रही है, जो कई बीमारियों का कारण बनता है। तेलंगाना की निजी कंपनी इस तेल को खरीदकर बायो डीजल तैयार करेगी। महेश कश्यप ने बताया कि इस संदर्भ में अधिसूचना भी जारी हो गई है। दुकानदारों को इस संदर्भ में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर घरों में भी तेल को बार-बार प्रयोग किया जाता है तो उसे भी खरीदा जाएगा।