फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Use sanitary pads to maintain menstrual hygiene

Bilaspur News: मासिक धर्म की स्वच्छता बनाए रखने के लिए करें सेनेटरी पैड का उपयोग

Tue, 28 May 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Use sanitary pads to maintain menstrual hygiene
-15 वर्ष तक माहवारी न आए तो डॉक्टर से कराएं जांच
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में कशिश रहीं प्रथम


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष शर्मा के निर्देशानुसार मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने की। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षिका लीला शर्मा ने बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। यह दिवस साल 2013 में जर्मन एनजीओ वाश ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2014 से इसे पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा।
उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के बीच मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखना और मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियां को दूर करना है। हर वर्ष यह दिवस अलग-अलग विषयों के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है साथ मिलकर, हम एक ऐसी दुनिया बना सकते हैं, जहां हर महिला और लड़की अपने मासिक धर्म चक्कर की प्रभाव बिना अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सकती है। बताया कि मासिक धर्म किशोरावस्था में शुरू हो जाता है। यह उम्र 10 साल से शुरू हो जाती है, अगर किसी लड़की को 15 वर्ष तक माहवारी न आए तो उसे डॉक्टर को दिखाना चाहिए। साथ में आयरन युक्त भोजन लेना चाहिए। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार भारत में अभी भी 27 फीसदी युवा ग्रामीण महिलाएं अपनी माहवारी चक्र के दौरान अस्वच्छ साधनों का सहारा लेती हैं। मासिक धर्म के दौरान अभी भी भारत के कई भागों में महिलाओं को भेदभाव प्रतिबंध और अलगाव का सामना करना पड़ता है। अपर्याप्त महामारी स्वच्छता महिलाओं एवं बालिकाओं को शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक रूप से हानि पहुंचा सकती है।
विज्ञापन

संक्रमण, एनीमिया, बांझपन, स्कूल ड्रॉप आउट एवं भेदभाव का शिकार भी हो सकती हैं। बताया कि मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्कूलों में जो मुफ्त सेनेटरी पैड दिए जाते हैं उनका प्रयोग करें तथा प्रयोग करने के बाद पैड को डस्टबिन या जमीन में गड्ढा कर उसमें दबा दें। हर चार से 6 घंटे के बीच अपना पैड जरूर बदलें, ताकि संक्रमण से बच सकें। इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग तथा पोस्टर मेकिंग कंपटीशन करवाया गया। भाषण प्रतियोगिता में कशिश पहले स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में सुप्रिया, स्लोगन में शैलजा, मुस्कान पहले स्थान पर रहीं। जिन बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया उन सभी को इनाम बांटे गए। इस कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार, रूपलाल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक चंद्रलेखा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ता तथा स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed