{"_id":"680ce69552c9ca84e701af01","slug":"united-front-raised-the-demand-for-strict-action-against-the-culprits-of-pahalgam-attack-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-136077-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: संयुक्त मोर्चा ने पहलगाम हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: संयुक्त मोर्चा ने पहलगाम हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की उठाई मांग
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सदस्य एसी टू डीसी के माध्यम से पहलगाम हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई
-राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास निर्माणाधीन मंदिर परिसर में शनिवार को हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई।
अध्यक्षता जिला प्रधान एवं रिटायर्ड डीएसपी सीता राम कौंडल ने की। उसके बाद एसी टू डीसी के माध्यम से संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन प्रेषित कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हिंदू मुस्लिम भावनाओं को लेकर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार को लेकर भी एएसपी को ज्ञापन सौंप कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। बैठक में देश की एकता को तोड़ने वाली ताकतों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। बैठक में सबसे पहले पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष सीता राम कौंडल ने बताया कि इस निर्मम हत्याकांड की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने बताया कि निहत्थे पर्यटकों पर गोलियां बरसाने की घटना वीभत्स है। सरकार को शीघ्र इन आतंकवादियों को करारा जवाब देना चाहिए और अलगाववादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया जाए। जामा मस्जिद बिलासपुर के प्रधान हारुन मोहम्मद ने बताया कि मानवता के दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब देने के लिए हिंदुस्तान की बहादुर सेना तैयार है। जिला महासचिव नंद लाल आचार्य ने बताया कि आतंकवादियों की इस कायराना हरकत से देशवासी स्तब्ध हैं। मोर्चा सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि जेएंडके में सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए और उन स्थानीय लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए जिन्होंने कथित तौर पर इन आतंकवादियों की मदद की है। इस बैठक में ऑल हिमाचल मुस्लिम आर्गेनाइजेशन के महामंत्री मोहम्मद रफी, परवेज मोहम्मद, दिला राम, नरैणू राम, सूबेदार इंद्र सिंह, सुखराम सहगल, सीता राम सुमन आदि मौजूद रहे।