फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Unemployment allowance has been stopped in the state for 6 months, 1850 youth have not received payment

Bilaspur News: प्रदेश में 6 माह से बंद है बेरोजगारी भत्ता, 1850 युवाओं को नहीं मिला भुगतान

Mon, 05 May 2025 05:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 05 May 2025 05:16 PM IST
विज्ञापन
Unemployment allowance has been stopped in the state for 6 months, 1850 youth have not received payment
ट्रेजरी से बिल पास न होने से अटकी योजना
विज्ञापन

-प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावों से पहले दी गई गारंटी योजनाओं की पोल अब खुलने लगी है। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के अध्यक्ष देश राज शर्मा ने कहा कि युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों के साथ बड़ा धोखा हुआ है।

देश राज शर्मा ने कहा कि जिले में 1850 युवा बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पंजीकृत हैं, लेकिन पिछले छह महीनों से उन्हें भुगतान नहीं हुआ। कहा कि कांग्रेस सरकार ने ढाई साल में न रोजगार दिया, न महिलाओं को 1500 प्रतिमाह की गारंटी पूरी की। पहले से मिल रहा 1000 महीना भत्ता भी अब बंद है। कहा कि कई युवा इस भत्ते पर निर्भर होकर अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब किताबों से लेकर आने-जाने तक के खर्च के लिए संघर्ष कर रहे हैं। देश राज शर्मा ने चेतावनी दी कि भाजपा आने वाले समय में इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गारंटियों के नाम पर सिर्फ वोट लिए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई राहत नहीं दी। सरकार युवाओं की उपेक्षा कर रही है, जिससे उनका भविष्य खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed