{"_id":"67320610e41b1a51210ef91e","slug":"una-won-the-kabaddi-title-by-defeating-sai-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-126366-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: साई बिलासपुर को हराकर ऊना ने जीता कबड्डी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: साई बिलासपुर को हराकर ऊना ने जीता कबड्डी का खिताब
विज्ञापन
- अंडर-17 वर्ग में खेलो इंडिया बी बनी विजेता
-सुरहाड़ में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की सुर्ईं सुरहाड़ पंचायत के गांव सुरहाड़ में स्थानीय युवक मंडल की ओर से चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक नयनादेवी रणधीर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
युवक मंडल प्रधान अशोक कुमार और उप प्रधान हेमराज ने बताया कि कबड्डी अंडर-17 वर्ग का फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया बी और हमीरपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में खेलो इंडिया बी की टीम ने हमीरपुर को मात दी। वहीं ओपन वर्ग का फाइनल मुकाबला ऊना और साई हॉस्टल बिलासपुर के बीच खेला गया। अंतिम क्षणों में ऊना ने बिलासपुर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला चिल्लग और जुखाला के मध्य खेला गया। इसमें चिल्लग विजेता बना। बताया कि अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों को देखते हुए खारसी ट्रक यूनियन के प्रधान महेंद्र ठाकुर ने 5100 रुपये दिए, ताकि विजेता और उपविजेता की इनाम राशि को बढ़ाया जाए। अशोक कुमार ने बताया कि मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया और बधाई दी। उन्होंने बताया कि ओपन वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपये की राशि दी गई। अंडर-17 कबड्डी वर्ग में विजेता को 8100 और उपविजेता को 6100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता को 2500 व उपविजेता को 1500 रुपये इनाम दिया गया। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान अरूणा कुमारी, उप प्रधान बलविंद्र ठाकुर, जिला परिषद प्रेम ठाकुर, रानीकोटला पंचायत प्रधान परसराम, सुरेंद्र भारती, युवक मंडल सचिव वनीत ठाकुर, सुमन, पवन और अनिल मौजूद रहे।