फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ultrasound facility is not available in Bilaspur hospital

Bilaspur News: बिलासपुर अस्पताल में नहीं मिल रही है अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Wed, 29 Oct 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 29 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility is not available in Bilaspur hospital
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दो सप्ताह से बंद अल्ट्रासाउंड मशीन कमरा। संवाद
दो सप्ताह पहले अस्पताल में सेवाएं देने वाली रेडियोलॉजिस्ट ने दिया था इस्तीफा
विज्ञापन

गर्भवती महिलाएं, अन्य मरीज निजी क्लीनिकों में अल्ट्रासाउंड करने के लिए मजबूर
निजी क्लीनिकों में 800 से 2000 तक देना पड़ रहा है शुल्क्
क्षेत्रीय अस्पताल में हर दिन होते हैं करीब 30 अल्ट्रासाउंड

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दो सप्ताह से अल्ट्रासाउंड की सुविधा बहाल नहीं हो सकी है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी हो रही है। अस्पताल में दो सप्ताह से अल्ट्रासाउंड बंद होने पर गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में जाकर महंगे दाम पर टेस्ट कराना पड़ रहा है।
क्षेत्र के लोग प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग को इस समस्या को लेकर कई बार अवगत करवा चुके है, लेकिन अभी तक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। अस्पताल में जिले भर से प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से करीब 30 से अधिक मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें चिकित्सक अल्ट्रासाउंड कराने का परामर्श देते हैं। मरीजों को इसके लिए निजी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों में जाना पड़ता है। जहां उन्हें अपनी जेब ढीली करके 800 से 2000 रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने आई महिलाओं में निशा, बबली और लता सहित अन्य महिलाओं ने अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। इन मरीजों का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से अस्पताल में आने वाले रोगियों का बेहतर इलाज हो इसके लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, लेकिन बिलासपुर अस्पताल प्रशासन यह सुविधा बहाल करने को लेकर गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि दो सप्ताह पहले यहां से रेडियोलॉजिस्ट का तबादला हो गया। उनकी जगह पर नए रेडियोलॉजिस्ट की पोस्टिंग नहीं होने से यहां अल्ट्रासाउंड बंद हो गया। गर्भवती महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है जल्द से जल्द रेडियोलॉजिस्ट का पद भरा जाएं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

उधर, एमएस अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट का खाली पद को भरने के लिए प्रदेश सरकार को पत्राचार के माध्यम से सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द रिक्त पद को भरा दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed