फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ultimatime to solve abandonded animals problem

नगर परिषद के प्रतिनिधियों व वार्ड सात के लोगों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Wed, 07 Jul 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
ultimatime to solve abandonded animals  problem
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के प्रतिनिधियों और वार्ड सात के लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल की अध्यक्षता में तहसीलदार घुमारवीं जय गोपाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि नगर परिषद घुमारवीं में लावारिस पशुओं की संख्या काफी बढ़ गई है, जो किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

लावारिस पशुओं ने कई लोगों को घायल कर दिया है और कई लोगों की जान भी ले चुके हैं। मंगलवार को दकड़ी गांव के एक व्यक्ति पर बैल ने हमला कर दिया। इससे उसकी जान चली गई। किसानों नपे लावारिस पशुओं से हो रहे नुकसान के कारण खेतीबाड़ी करनी बंद कर दी है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं का रास्ते पर अकेले चलना मुश्किल हो गया है। नगर परिषद को स्थानीय निवासियों की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। प्रशासन से लोगों और नगर परिषद प्रतिनिधियों ने मांग की कि इन बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाई जाए। प्रतिनिधियों ने दो टूक कहा कि अगर दस दिन में प्रशासन और सरकार ने मांग नहीं मानी तो आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पार्षद राकेश कुमार, कपिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed