फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two youths caught stealing shuttering plates, people beat them up

Bilaspur News: शटरिंग प्लेटों को चुराते पकड़े दो युवक, लोगों ने की धुनाई

Mon, 17 Feb 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 17 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two youths caught stealing shuttering plates, people beat them up
- शहर के साथ लगते बध्यात में हुई घटना
विज्ञापन

- सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के साथ लगते बध्यात में लोगों ने दो युवकों को शटरिंग प्लेटों को चुराते हुए पकड़ लिया। लोगों ने मौके पर उनकी धुनाई भी कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात को बध्यात में बन रहे एक निर्माणाधीन भवन में कुछ हलचल नजर आई। मकान बनवा रहे व्यक्ति ने अंधेरे में खड़े हो नजर रखना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद दो लड़के लोहे की प्लेटें उठाकर निर्माणाधीन मकान से निकले। इसके बाद वह दोनों कार में बैठ गए। कार में बैठते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया। युवकों से पूछताछ की गई तो वह लोगों को ही डराने लगे। इसके बाद उनकी धुनाई शुरू हो गई। धुनाई का एक वीडियो सामने आया है। वहीं, लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मकान बना रहे व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान केतन मेहता निवासी डियारा सेक्टर और मोहम्मद जेद खान निवासी डियारा सेक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed