फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two youths arrested with charas and sticks

Bilaspur News: चरस और चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Thu, 09 May 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with charas and sticks
स्वारघाट और घुमारवीं पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस ने चरस और चिट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्वारघाट थाना पुलिस और घुमारवीं पुलिस ने अलग-अलग मामलों में की है।

पहले मामले में स्वारघाट पुलिस ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-2 के पास नरली में नाकाबंदी की थी। इसी बीच एक निजी वोल्वो बस को रोका गया। जांच करते हुए एक युवक अपने बैग को छुपाने लगा। शक पर उसकी तलाशी ली गई। तलाश की दौरान 20 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान ओमकार दीपक पाटिल निवासी गांव भयमाला डाकघर कामारले तहसील अलीबाग जिला रायगढ़ महाराष्ट्र के रूप में हुई। दूसरे मामले में घुमारवीं थाना पुलिस ने एक युवक को 1.64 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस का एक दल बुधवार रात को गश्त करता हुआ। कुठेड़ा में पहुंचा तो एक युवक की गतिविधि संदिग्ध लगी। उसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राकेश कुमार निवासी गांव बल्ह डाकघर तन्था तहसील घुमारवीं बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed