फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two Sanskrit teachers of the state received National Teacher Award

Bilaspur News: प्रदेश के दो संस्कृत शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

Mon, 03 Feb 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two Sanskrit teachers of the state received National Teacher Award
-राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद ने दी दोनों अध्यापकों को बधाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। प्रदेश के दो संस्कृत शिक्षकों को शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। मंडी जिले के राजकीय उच्च पाठशाला बिजन-ढलवान में टीजीटी संस्कृत के रूप में सेवाएं दे रहे डॉं मनोज कुमार शैल और सिरमौर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानल दोची में टीजीटी संस्कृत दलीप सिंह को यह सम्मान मिला है।
यह पुरस्कार मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के धनोडा में आयोजित राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान समारोह 2025 के अवसर पर वसंत पंचमी के दिन प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक हजारी लाल डांगी, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद रोडमल नागर और जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। डॉक्टर मनोज कुमार शैल ने हिमाचल में संस्कृत के प्रचार-प्रसार और छात्रों में संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए अनेक नवाचारी गतिविधियों का संचालन किया है। उनके प्रयासों से विद्यालय में संस्कृत प्रार्थना सभा और संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय संस्कृत ओलंपियाड में उनके विद्यालय के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। वहीं, दलीप सिंह ने लेखन और गायन के माध्यम से संस्कृत के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके लिखे कई गीत हिमाचल के गायकों की आवाज बने हैं, और उनकी कई पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
विज्ञापन

हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के महासचिव डॉ अमित शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के लगभग 20 शिक्षकों का चयन इस सम्मान के लिए हुआ है। इनमें चंबा के नवाचारी जेबीटी शिक्षक युद्धवीर टंडन और सिरमौर के नरेंद्र सिंह भी शामिल हैं। हिमाचल के संस्कृत शिक्षकों की इस उपलब्धि पर हिमाचल संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव डॉक्टर केशवानंद कौशल, डॉक्टर मस्तराम शर्मा, प्राध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर मुकेश शर्मा और संस्कृत शिक्षक परिषद की राज्य एवं जिला कार्यकारिणी ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed