{"_id":"6193f47dad37e37da325b4d3","slug":"two-person-including-taxi-driver-arrested-with-charas-in-barmana-bilaspur-bilaspur-news-sml3904581179","type":"story","status":"publish","title_hn":"495 ग्राम चरस के साथ टैक्सी चालक समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
495 ग्राम चरस के साथ टैक्सी चालक समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
two person including taxi driver arrested with charas in barmana bilaspur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बरमाणा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान सरड़ नाला में एक टैक्सी में बैठे व्यक्ति से 495 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बरमाणा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना बरमाणा की पुलिस टीम प्रभारी थाना निरीक्षक यशवंत के नेतृत्व में सरड़ नाला में नाका ड्यूटी पर थी। उसी समय नाकाबंदी के दौरान एक कार सलापड़ की तरफ आई और पुलिस दल को देखकर चालक ने अपने वाहन एचपी 01 एस 1559 टैक्सी को रोक लिया। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति टैक्सी से उतरकर नाले में कूद गया। वहीं पुलिस टीम ने 40 मिनट की जद्दोजहद के बाद इस व्यक्ति को पकड़ लिया और वाहन की तलाशी ली। वाहन के अंदर से तलाशी के दौरान 495 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना बरमाणा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान दानिश कुमार(22) फ्लैट नंबर 80 एसडीए कॉलोनी, ब्लॉक कसुम्पटी शिमला, दिनेश शर्मा गांव घुमारू पीओ सालाघाट अर्की सोलन के रूप में हुई है। डीएसपी ने कहा कि एनडीपीएस मामलों के लिए जीरो टॉलरेंस है और नशा बेचने वालों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने अपील की है कि जिले के आम लोग पुलिस को एनडीपीएस के बारे में सूचित करें, उनके नाम का कहीं भी खुलासा नहीं होगा।