{"_id":"68ecff8b28418cc20b0d4fb2","slug":"two-day-interdisciplinary-seminar-started-at-ghumarwin-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-146409-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर विषयक सेमिनार हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर विषयक सेमिनार हुआ शुरू
Mon, 13 Oct 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौजूद वक्ता। संवाद
पहले दिन बेसिक साइंस और एआई की भविष्य में संभावनाओं पर हुई चर्चा
फ्रंटियर्स ऑफ लर्निंग इंटीग्रेटिंग ऑल स्ट्रीम्स ऑफ नॉलेज पर होगा मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को फ्रंटियर्स ऑफ लर्निंग इंटीग्रेटिंग ऑल स्ट्रीम्स ऑफ नॉलेज विषय पर दो दिवसीय अंतर विषयक सेमिनार शुरू हुआ।
प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।आयोजन संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता ने सेमिनार के उद्देश्य जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम ने सभी का स्वागत किया और सेमिनार के आयोजन के लिए समिति को शुभकामनाएं दीं। संयोजक डॉ. सूर्यकांत धीमान ने भी संगोष्ठी से संबंधित विचार रखे। सेमिनार के प्रथम तकनीकी सत्र में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से आए प्रो. कैलाश चंद्र जुगलन ने बेसिक साइंस, एआई और भविष्य में इनकी संभावनाएं विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के तीन विद्यार्थियों भव्य, दिव्यांश और जतिन ने हिमगो प्रोजेक्ट पर विस्तृत जानकारी दी। सेमिनार के पहले दिन ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्रों में में 70 प्रतिभागियों ने शोध पत्र पढ़े। मुख्यातिथि ने कहा कि शोध समाज और मानवता के विकास पर केंद्रित होना चाहिए। वर्तमान दौर नवाचार का है अत: विद्यार्थियों को नवाचार व नई तकनीकों के सही इस्तेमाल के लिए तैयार करना शिक्षक की जिम्मेदारी है। तकनीकी सत्र में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब के डॉ. मुकेश ने नवीकरणीय ऊर्जा और सोलर पावर प्लांट पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के डॉ.अभिषेक कुमार धीमान ने पानी के शुद्धिकरण के स्थानीय तरीकों पर उनके प्रयोग पर आधारित शोध पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह भाटिया, प्रो. रीना शर्मा, डॉ. चंचल शर्मा आदि उपस्थित रहे।