फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two bike riders arrested with 9.25 grams of heroin

Bilaspur: बाइक सवार दो युवक 9.25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 01:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Jul 2025 01:54 PM IST
सार

बिलासपुर थाना सदर की टीम ने सोमवार रात को फोरलेन पर बाइक सवार दो युवकों को 9.25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Two bike riders arrested with 9.25 grams of heroin
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर थाना सदर की टीम ने सोमवार रात को फोरलेन पर बाइक सवार दो युवकों को 9.25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।  जानकारी के अनुसार सदर पुलिस की टीम फोरलेन पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मंडी भराड़ी के पास नाकाबंदी कर रखी थी और वाहनों की जांच की जा रही थी। पुलिस ने किरतपुर की ओर से आ रही एक बाइक को जांच के लिए रोका।

विज्ञापन


बाइक पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। इस दौरान दोनों घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने बाइक और युवकों की तलाशी शुरू की। तलाशी में बाइक की सीट के नीचे 9.25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान रवि कुमार (28) निवासी गांव कठयाल डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह मंडी और सुखदेव (28) निवासी गांव घट्टा डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह मंडी के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed