फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   truck operater strike.

ऑपरेटरों के आगे झुका प्रबंधन, मानी मांगें

Tue, 22 Dec 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Tue, 22 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
truck operater strike.

अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे भूतपूर्व सैनिक और आश्रित ट्रक ऑपरेटर संघर्ष समिति का संघर्ष आखिरकार रंग लाया है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम ने बरमाणा में चल रही ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर कमेटी को जल्द ही भंग करने सहित ऑपरेटरों की अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांगों को मान लिया है।

इसके चलते निगम कैंप ऑफिस बरमाणा में मंगलवार को डिमांड शुरू हो गई। हालांकि आंदोलन के कारण ऑपरेटरों को भारी नुकसान झेलना पड़ा, लेकिन अब अधिकतर मांगे पूरी होने के चलते ऑपरेटरों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के संयोजक तिलकराज ठाकुर ने बताया कि निगम सीएमडी मेजर जनरल विक्रम सिंह ऑपरेटरों से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ऑपरेटरों की समस्याओं को सुनने के बाद लंबे समय से चली आ रही प्रदेश भर के 1391 ट्रक ऑपरेटरों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। सीएमडी की ओर से आश्वासन मिला है कि जो भी मांगें उनके अधिकार क्षेत्र में आती हैं, उन्हें जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

अन्य मांगें बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर और सदर विधायक बंबर ठाकुर के सहयोग से मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें आश्वासन मिला है कि गाड़ियों के क्रय-विक्रय पर लगा प्रतिबंध हटाया जाएगा। बाहर की गई गाड़ियों को भविष्य में समस्या नहीं उठानी पड़ेगी। वेलफेयर वर्किंग कमेटी भंग कर निगम और ऑपरेटरों के बीच सीधी बात होगी। संघर्ष समिति के नुमाइंदे ही भविष्य में ट्रक ऑपरेटरों का पक्ष रखेंगे।


समिति ने रामलाल ठाकुर, सदर विधायक बंबर ठाकुर, उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर, एसपी बलवीर ठाकुर, थाना प्रभारी बरमाणा और बीडीटीएस ऑपरेटरों का आभार जताया है। इस अवसर पर समिति प्रधान अमर सिंह, उपप्रधान राकेश चंदेल, नाजिर सिंह, मुख्य सलाहकार नईम खान, महासचिव महेंद्र ठाकुर, सचिव सुनील ठाकुर और सदस्य महेंद्र चौधरी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed